लाइव न्यूज़ :

नकली नोट बनाने और चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 13:40 IST

Open in App

राजगढ़ (मप्र) 19 जुलाई मध्यप्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने और उनको बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था।

एसपी ने बताया कि 26 जून को पुलिस ने राजगढ़ जिले के जीरापुर से दो लोगों को एक लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि इन दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले और दूसरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने नकली नोट बनाने के लिए अपने घर पर ही प्रिंटर सहित तमाम उपकरण जुटाए हुए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इन नकली नोटों के आपूर्ति दक्षिण के राज्यों में की जानी थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की नकली नोट छापने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस साल फरवरी से अब तक 50 लाख रुपये के नकली नोटों की आपूर्ति अलग-अलग लोगों को की गई है।

उन्होंने बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से पांच प्रिंटर, दो पेपर कटर, एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, वाटर मार्क फ्रेम, स्याही और नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज भी बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां