लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रद्द किए जाने के बाद आयोजित हुआ अंतरधार्मिक विवाह समारोह

By भाषा | Updated: July 22, 2021 23:17 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के नासिक जिले में हिंदू समुदाय के दबाव के कारण एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ 28 वर्षीय एक महिला की शादी उसके माता-पिता द्वारा रद्द किए जाने के 10 दिन बाद बृहस्पतिवार को विवाह समारोह आयोजित किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रसिका अदगांवकर और आसिफ खान की शादी नासिक के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से हुई, जिसके बाद मुस्लिम परंपरा के मुताबिक 'निकाह' किया गया।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अपने सामुदायिक संगठन को लिखे एक पत्र में, महिला के पिता, जो एक जौहरी है, ने कहा था कि उन्होंने शादी के निमंत्रण कार्ड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुए विरोध के बाद 18 जुलाई को निर्धारित शादी समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।

रसिका और आसिफ ने मई में पंजीकृत शादी की थी, जो 18 जुलाई के समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे, जिसे ऑनलाइन प्रदर्शनकारियों ने 'लव जिहाद' का मामला बताया था।

समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि पंजीकृत विवाह को लेकर समुदाय के भीतर कोई कठोर प्रतिक्रिया नहीं हुई, लेकिन शादी समारोह का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसका परिवार काफी दबाव में आ गया था।

हालांकि, विवाद शांत होने के बाद बृहस्पतिवार को शादी समारोह का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू