लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद अंतर-धार्मिक विवाह समारोह रद्द

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:58 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई महाराष्ट्र के नासिक जिले में 28 वर्षीय एक हिंदू युवती के माता-पिता ने अपने समुदाय के दबाव के कारण एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ अपनी बेटी के विवाह का समारोह रद्द कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

युवती के पिता एक स्वर्णकार हैं। युवती के पिता ने अपने समुदाय की एक संस्था को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने ‘‘मौजूदा हालात’’ के कारण 18 जुलाई को होने वाला विवाह समारोह नहीं करने का फैसला किया है। इस पत्र में विवाह निमंत्रण पत्र के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध का जिक्र किया गया है। युवती के पिता ने कहा कि उनकी बेटी और मुस्लिम व्यक्ति ने मई में पंजीकृत विवाह किया था और उनकी बेटी तब से उनके साथ ही रह रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मैं यह नहीं कह सकता कि वे साथ रहेंगे या नहीं।’’

महिला हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने वाली थी, लेकिन ऑनलाइन विरोध करने वालों ने इस विवाह समारोह को ‘लव जिहाद’ का मामला बताया। महिला के समुदाय के एक सदस्य ने बताया कि यह मुस्लिम व्यक्ति कुछ साल पहले उसे पढ़ाने आता था और तभी दोनों लोगों ने एक-दूसरे को जाना।

समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि इस पंजीकृत विवाह को लेकर समुदाय में किसी ने कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद परिवार पर बहुत दबाव बन गया। उन्होंने कहा कि विवाह संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट और संदेश व्हाट्सऐप पर व्यापक स्तर पर साझे किए गए और युवती के परिजन को टेलीफोन पर धमकियां भी मिलीं।

समुदाय के सदस्य ने बताया कि युवती के पिता ने सोशल मीडिया पर कड़े विरोध के बाद अपने परिजन से विचार-विमर्श किया और विवाह समारोह रद्द करने का फैसला किया।

संत नरहरि महाराज लाड स्वर्णकार संस्था, नासिक के अध्यक्ष सुनील महलकर ने कहा, ‘‘ युवती के पिता ने एक पत्र के जरिए हमें बताया कि वह कुछ परिस्थितियों के कारण अपनी बेटी का विवाह समारोह रद्द कर रहे हैं।’’

विवाह समारोह रद्द करने का फैसला भी व्हाट्सऐप पर साझा किया गया है, जिनमें समुदाय के सदस्य विभिन्न स्वर्णकार सामुदायिक संगठनों, ओबीसी आंदोलन समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू एकता मंच को धन्यवाद दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह