लाइव न्यूज़ :

सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में करीब 60 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: June 21, 2019 12:34 IST

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर के 600 स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जगहों पर करीब 60 लाख लोगों ने योगाभ्यास किया है। इस योगाभ्यास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक जगहों पर लोगों द्वारा योगाभ्यास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न संस्थाओं और स्थलों में विशेषज्ञ योगाचार्यों के नेतृत्व में करीब 60 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर के 600 स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दुबे ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों ने योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया है और यह गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, इसके लिए प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

दुबे ने कहा कि योग एक विज्ञान है और यही लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय भारत देश है। आज पूरे विश्व के लोग भारत के योग को न केवल स्वीकार कर रहे है बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे है।इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ को नए विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र महापौर प्रमोद दुबे को प्रदान किया। कुमार ने बताया कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मल्टीपल लोकेशन में लोगों द्वारा योगाभ्यास का वर्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ करीब एक माह बाद वास्तविक संख्या की घोषणा की जाएगी। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल