लाइव न्यूज़ :

महामारी का मुकाबला करने के लिए सघन सहयोग जरूरी: श्रृंगला

By भाषा | Updated: April 15, 2021 01:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए सघन सहयोग की जरूरत है और भारत को तभी चीजें स्पष्ट हो गयी थीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट से निपटने के लिए क्षेत्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सहयोग के वास्ते पहले की थी।

यहां रायसीना डॉयलॉग में ‘ प्लुरिलेटरलिज्म इंक: द फ्यूचर ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस ’ नामक सत्र में श्रृंगला ने कहा कि कोविड-19 संकट के वैश्विक एवं क्षेत्रीय आयाम है क्योंकि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि इससे निपटना किसी एक देश के वश में नहीं है।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘ इसके लिए सघन सहयोग एवं समन्वय की जरूरत है। हमारे मामले में, हमें चीजें पहले ही स्पष्ट रूप से नजर आ गयीं। यह प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने मार्च के प्रारंभ में लॉकडाउन पर विचार किये जाने से पहले ही दक्षेस नेताओं की बेठक बुलायी और कहा,‘‘ हम देखते हैं कि कैसे इस संकट से निपटने में क्षेत्रीय स्तर पर आपसी सहयोग कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह पहली बार था कि कुछ ही समय के भीतर दक्षेस की बैठक हुई और कुछ ‘ अच्छे परिणाम’ आये क्योंकि नेताओं ने कोविड आपात मोचन कोष गठित करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड संकट पर जी 20 सम्मेलन का प्रस्ताव रखने की पहल की जिस पर समूह का अध्यक्ष सऊदी अरब राजी हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर