लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा में मूंगफली तेल के दामों में वृद्धि को लेकर तीखी बहस

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:46 IST

Open in App

गांधीनगर, चार मार्च गुजरात विधानसभा में बृहस्पतिवार को सत्तापक्ष भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच मूंगफली तेल के दामों में वृद्धि को लेकर तीखी बहस हुई।

राज्य सरकार का बचाव करते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मूंगफली के भाव भारी निर्यात के कारण बढ़े तथा आखिकार किसानों को और कमाई करने में मदद मिली।

वर्तमान बजट सत्र के प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक चंद्रिका बारिया के एक सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने माना कि 15 किलोग्राम के मूंगफली के तेल कनस्तर का मू्ल्य पिछले दो सालों में 739 रूपये बढ़ा है।

सरकार ने प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनवरी, 2019 में इसका दाम 1432 रूपये था जो पिछले साल दिसंबर में 2171 रूपये तक चला गया।

सरकार ने अप्रैल, 2020 के बाद दाम में इस भारी वृद्धि के लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने कहा, ‘‘ आज मूंगफली तेल के 15 किलोग्राम कनस्तर का दाम 2500 रूपये तक चला गया है। यदि मूंगफली उत्पादन बढ़ा है तो उसके तेल का दाम घटना चाहिए था। लेकिन वह बढ़ गया क्योंकि भाजपा समय पर कदम नहीं उठा पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग