लाइव न्यूज़ :

खुफिया विभाग ने दी गुजरात में आतंकवादी हमले की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: February 19, 2019 00:05 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य खुफिया विभाग की ओर से संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी मिलने के बाद गुजरात पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।राज्य खुफिया विभाग की ओर से संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी

अहमदाबाद, 18 फरवरी: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पिछले सप्ताह हुए हमले की पृष्ठभूमि में खुफिया विभाग ने गुजरात में भी आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में आयोजित एक बैठक में राज्य पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध और सोमनाथ मंदिर सहित अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा के संबंध में शीर्ष अधिकारियों के विचार जाने।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य खुफिया विभाग की ओर से संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी मिलने के बाद गुजरात पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग की ओर से यह चेतावनी 14 फरवरी के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद जारी की गई है। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह एक सामान्य चेतावनी है जिसमें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है। राज्य के मुख्य सचिव जे. एन. सिंह ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

सिंह के अलावा बैठक में राज्य के पुलिस प्रमुख शिवानंद झा, गृह सचिव ए. एम. तिवारी, राज्य के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा सहित पुलिस तथा खुफिया विभाग के विभिन्न अधिकारी शामिल थे।

टॅग्स :गुजरातपुलवामा आतंकी हमलाविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया