लाइव न्यूज़ :

इंटेल ने सीबीएसई के साथ भागीदारी में ‘एआई फॉर ऑल’ पहल की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ‘एआई फॉर ऑल’ पहल की शुरुआत के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ हाथ मिलाया है जिसका लक्ष्य भारत में लोगों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बुनियादी समझ बनाना है।

इंटेल के ‘एआई फॉर सिटिजंस’ कार्यक्रम पर आधारित ‘एआई फॉर ऑल’ चार घंटे का स्वत: सीखने का कार्यक्रम है जो एआई की व्याख्या करता है। कंपनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य इसके पहले साल में करीब 10 लाख लोगों तक एआई को पहुंचाना है।

इंटेल में एशिया प्रशांत और जापान, वैश्विक भागीदारी और पहल की निदेशक श्वेता खुराना ने कहा, ‘‘एआई में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने, जनसंख्या-पैमाने की चुनौतियों का समाधान करने और लोगों के जीवन और आजीविका को लाभ पहुंचाने की शक्ति है। इंटेल के एआई फॉर सिटिजन्स प्रोग्राम पर आधारित ‘एआई फॉर ऑल’ पहल का उद्देश्य सभी के बीच एआई के बारे में जागरूकता पैदा करके भारत को एआई के लिए तैयार करना है।’’

चार घंटे की सामग्री को दो खंडों एआई जागरूकता (1.5 घंटे) और एआई विवेचना (2.5 घंटे) में बांटा गया है। यह 11 भाषाओं में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां