लाइव न्यूज़ :

तीनों सेनाओं का एकीकरण भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए अहम : सीडीएस

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को उन आशंकाओं को दूर कर दिया कि थलसेना, नौसेना और वायु सेना के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए थिएटर कमान की स्थापना से एक सेना को बढ़ावा मिलेगा जिसमें अन्य दो विलीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की चिंताएं "मिथ्या " हैं।

उन्होंने विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक संबोधन में कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने करीब दो साल पहले सरकार को लिखित में दिया था कि वे एक एकीकृत प्रणाली चाहते हैं।

सीडीएस ने कहा कि देश की भावी सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तीनों सेवाओं में एकीकरण और समन्वय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "बदलाव में हमेशा हिचक होती है। हम यथास्थितिवादी राष्ट्र हैं... ऐसी एक धारणा है कि नौसेना और वायु सेना की तुलना में थल सेना बड़ी सेना है और इसलिए यह संभवतः दोनों सेनाओं और संभवतः सब कुछ को निगल लेगी तथा हर चीज थलसेना-केंद्रित हो जाएगी। यह मिथ्या बात है।’’

जनरल रावत प्रस्तावित थिएटर कमान की स्थापना में आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

जनरल रावत ने यह भी कहा कि तीनों सेवाओं की सभी रडार प्रणालियों को एकीकृत किया जाएगा, ताकि उनका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके और वे एक समग्र वायु रक्षा छतरी के तहत काम करेंगे।

प्रस्ताव के अनुसार, थियेटर कमान में थलसेना, नौसेना और वायु सेना की इकाइयां होंगी और एक ऑपरेशनल कमांडर के तहत विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर गौर करते हुए ये सभी एकल इकाई के रूप में काम करेंगी।

जनरल रावत ने कहा, "दो साल पहले, तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने सरकार को लिखित में दिया था कि हम एक एकीकृत प्रणाली चाहते हैं। इसके बाद सीडीएस अस्तित्व में आया।"

उन्होंने कहा कि भूमि पर दो से तीन एकीकृत थिएटर कमान (आईटीसी), एक समुद्री थिएटर कमान (एमटीसी) और एक राष्ट्रीय एकीकृत वायु रक्षा कमान (एडीसी) की स्थापना के लिए काम चल रहा है।

जनरल रावत ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि क्षेत्रीय शक्ति बनने की भारत की आकांक्षा "उधार की शक्ति " पर भरोसा नहीं कर सकती है और देश को अपने युद्ध "भारतीय समाधान" के साथ जीतने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे