लाइव न्यूज़ :

मेट्रो शुरू होने के बाद पुणे में एकीकृत टिकट प्रणाली उपलब्ध कराई जायेगी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:23 IST

Open in App

पुणे, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में मेट्रो नेटवर्क के उद्घाटन के बाद पुणे में सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों के लिए एक एकीकृत टिकट प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने भाजपा शासित पुणे नगर निगम (पीएमसी) की एक पहल, 10 रुपये की टिकट वाली एसी बस सेवा के उद्घाटन मौके पर कहा, ‘‘जिस तरह से मुंबई में मेट्रो रेल, मोनोरेल, बेस्ट और जलमार्ग को कवर करने के लिए एक एकीकृत टिकट प्रणाली शुरू की जा रही है, उसी तरह आने वाले दिनों में पुणे में मेट्रो रेल और बस सेवाओं को एकीकृत करने के लिए एक टिकट प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी। पुणे मेट्रो का परीक्षण कल किया गया था, यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी सरकार के तहत शुरू की गई पुणे मेट्रो रेल परियोजना के बारे में संदेह था, लेकिन वर्तमान में काम बड़ी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुणे और नागपुर केवल दो शहर थे जहां कोरोना वायरस महामारी के बीच भी मेट्रो का काम चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री था, मैंने कहा था कि राज्य सरकार सभी सहायता प्रदान करेगी और पीएमसी से शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए कहा था। आज, पुणे के नगर निकाय संचालित परिवहन उपक्रम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या सबसे अधिक है।’’

फडणवीस ने कहा कि पुणे शहर में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन हैं, लेकिन मेट्रो रेल जैसी परियोजनाएं अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर आकर्षित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos