लाइव न्यूज़ :

समन्वित जानकारी साझा करने से प्रवासी पक्षियों के आवासों का प्रबंधन किया जा सकता है: भारत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारत ने बुधवार को मध्य एशियाई फ्लाईवे (सीएएफ) से संबंधित 29 अन्य देशों के साथ एक बैठक में कहा कि समन्वित सूचना साझा करने से प्रवासी पक्षियों के आवासों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सकता है।

प्रवासी पक्षियों के संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए सीएएफ से संबंधित 30 देशों की दो दिवसीय बैठक बुधवार को शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जोर दिया कि प्रवासी पक्षी उस पारिस्थितिकीय तंत्र में एक आवश्यक और अनिवार्य भूमिका निभाते हैं जिसमें वे रहते हैं और यात्रा करते हैं।

यादव ने एक डिजिटल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जोर दिया कि यात्रा के दौरान प्रवासी पक्षियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले आवासों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन समन्वित सूचना साझा कर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पक्षियों की 11,000 प्रजातियों में से पांच में से करीब एक प्रजाति एक से दूसरी जगह प्रवास करती है। उनमें से कुछ बहुत लंबी दूरी तय करती हैं तथा प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए देशों और राष्ट्रीय सीमाओं के बीच सहयोग और समन्वय की आवश्यकता है।

यादव ने ट्वीट किया कि भारत ने मध्य एशियाई फ्लाईवे के साथ प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए एक राष्ट्रीय कार्ययोजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि ‘सीओपी13’ के अध्यक्ष के रूप में भारत सीएएफ रेंज देशों के सक्रिय सहयोग से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण को एक नया प्रतिमान देना चाहता है।

भारत के अलावा, सीएएफ से संबंधित अन्य देशों में अफगानिस्तान, आर्मेनिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, ईरान, इराक, कुवैत, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, ओमान, पाकिस्तान, कतर, रूस, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्रिटेन, यमन आदि शामिल हैं।

मध्य एशियाई फ्लाईवे आर्कटिक और हिंद महासागरों के बीच यूरेशिया के एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है। इसमें पक्षियों के कई महत्वपूर्ण प्रवास मार्ग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए