लाइव न्यूज़ :

भारतीयों का अपमान राहुल गांधी का पसंदीदा शगल है : जावड़ेकर

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारतीयों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर जारी राजनीति के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को उन्हें ‘‘बनावटी’’ जानकारी वाला नेता करार दिया और कहा कि ‘‘भारतीयों का अपमान’’ करना उनका पसंदीदा शगल है।

जावड़ेकर ने यह भी कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर ‘‘धुनाई’’ हो रही है जबकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके बयान से सवाल उठता है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कितने जिम्मेदार हैं।

जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीयों का अपमान करना राहुल गांधी का पसंदीदा शगल है। भारतीय लोग बनावटी जानकारी रखने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि आप हैं।’’

बाद में, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा नेता इस बारे में पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और ‘‘सोशल मीडिया पर तो उनकी (राहुल गांधी) पूरी धुनाई हुई है।’’

वहीं, प्रसाद ने कहा, ‘‘कैबिनेट संबंधी संवाददाता सम्मेलन में, मैं सामान्यत: राजनीतिक सवालों से परहेज करता हूं लेकिन यह सवाल ऐसा है कि मैं उसका जवाब देना चाहता हूं...गांधी जब पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जाते हैं तो ताजी हवा की बात करते हैं और कहते हैं कि केरल का वातावरण उत्तर से अलग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और आप देश के वातावरण को लेकर भेदभाव कर रहे हैं। यह निश्चित तौर पर आपकी जिम्मेदारी के स्तर पर सवाल उठाता है।’’

तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा था, ‘‘पहले 15 वर्षों के लिए मैं उत्तर (भारत) से सांसद था। मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई थी। केरल आने पर मुझे अलग तरह का अनुभव हुआ क्योंकि मैंने अचानक पाया कि लोग मुद्दों में रुचि रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों में विस्तार से जाते हैं।’’

भाजपा ने इन टिप्पणियों को उत्तर भारतीयों के खिलाफ बताया और इसके कई नेताओं ने गांधी पर निशाना साधा तथा कहा कि वह अवसरवादी हैं जबकि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में अमेठी से कई चुनाव जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग