लाइव न्यूज़ :

झारसुगुडा हवाई अड्डे पर इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम शुरू

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 जुलाई ओडिशा के झारसुगुडा हवाईअड्डे पर सभी मौसम में काम करने में सक्षम इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) ने काम करना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वीर सुरेंद्र साई हवाईअड्डा के निदेशक ने बताया कि आईएलएस सटीक जानकारी देती है जो हवाईपट्टी पर उतरते समय पायलट को अनुलंब और क्षैतिज दोनों तरह से मार्गदर्शन करेगी। आईएलएस की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। प्रणाली हवाईपट्टी पर उतरते समय यहां तक कि बारिश में भी पायलटों को जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए रेडियो संकेतों का इस्तेमाल करती है।

हवाईअड्डा निदेशक ने ट्वीट किया, ‘‘झारसुगुडा हवाईअड्डे में आईएलएस का तमगा जुड़ गया है। आईएलएस ने 15 जुलाई से काम करना शुरू कर दिया है। आईएलएस सटीक जानकारी उपलब्ध कराती है जो हवाईपट्टी पर विमान के उतरते समय पायलटों को अनुलंब और क्षैतिज दोनों तरह से जानकारी देती है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि यह हवाईअड्डा केवल दृश्य उड़ान नियम संचालन के लिए ही था, लेकिन बाद में यह महसूस किया गया कि शहर में कम दृश्यता है और साल के अधिकतर समय यहां मौसम खराब रहता है। इसके कारण निर्धारित उड़ानों में देरी होती है या उन्हें स्थगित करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया