लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार को खोह नदी के किनारे कचरे के ढेर के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोटद्वार जिले में खोह नदी के किनारे लगे कूड़े के ढेरों के निस्तारण को लेकर उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई है और राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि राज्य के अधिकारी वैधानिक नियमों का उल्लंघन किये जा रहे हैं, जो एक दंडनीय अपराध है।

पीठ ने कहा, ''हम इस अधिकरण के विशिष्ट निर्देशों के अनुसार कानून के शासन का पालन नहीं करने के सरकार के रवैये पर निराशा व्यक्ति करते हैं। साथ ही हम वैधानिक समयसीमा वाले अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करने में विफल रहने के लिए पर भी मायूसी जाहिर करते हैं, जिसका उल्लंघन दंडनीय अपराध है।''

पीठ ने कहा, उत्तराखंड के मुख्य सचिव अब पहले से पारित आदेशों और वर्तमान आदेश की भावना के अनुरूप कानून के अनुसार तथा सख्त उपचारात्मक कार्रवाई करें।''

अधिकरण उत्तराखंड के निवासी अरविंद बनियाल की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें कोटद्वार रतनपुर, काशीरामपुर और गाडिघाट एवं खेलकूद स्टेडियम के पास अवैध ढंग से अपशिष्ट निस्तारण डंप यार्ड खड़ा करने के विरूद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह