लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार की संलिप्तता वाले हत्या मामले में गवाह की रक्षा के लिए कदम उठाने के निर्देश

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की कथित संलिप्तता वाले हत्या के एक मामले में एक गवाह को गवाह सुरक्षा योजना 2018 के तहत सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने को कहा।

न्यायमूर्ति सुरेश के कैत ने दिल्ली सरकार को दो जून से एक सप्ताह के भीतर हत्या मामले में गवाह को उक्त योजना के तहत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम प्राधिकार के समक्ष एक आवेदन देने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि सक्षम प्राधिकार को आवेदन देने के एक सप्ताह के भीतर फैसला करना होगा और निर्णय होने तक दिल्ली पुलिस गवाह को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

इस निर्देश के साथ अदालत ने गवाह द्वारा सुरक्षा के लिए दाखिल एक याचिका का निपटारा कर दिया। याचिकाकर्ता की तरफ से वकील अजय कुमार पिपानिया और पल्लवी पिपानिया पेश हुए। याचिका में व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जब यह घटना हुई थी उस समय सुशील कुमार ने उनकी भी पिटाई की थी।

सुशील कुमार और उसके सहयोगियों ने संपत्ति को लेकर विवाद पर चार और पांच मई की दरम्यानी रात स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू महाल और अमित कुमार से मारपीट की थी। धनखड़ की बाद में मौत हो गयी। सुशील कुमार को 23 मई को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो