लाइव न्यूज़ :

मथुरा और गाजियाबाद में दो नए पुलिस थाने बनाने का निर्देश

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:57 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के थाना वृंदावन की पुलिस चौकी जैत को उच्चीकृत कर थाना जैत तथा जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के अन्तर्गत पुलिस थाना नन्दग्राम बनाये जाने के निर्देश दिये है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया, “ मुख्यमंत्री के निर्देश पर मथुरा के वृंदावन थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी जैत को अब थाना बनाया जाएगा और गाजियाबाद में नंदग्राम थाना स्थापित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

अवस्थी ने बताया कि इन नए थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश अलग से जारी किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं