लाइव न्यूज़ :

निजी टीवी चैनलों को त्योहारों के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचने के बारे में जागरुक करने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को ऐसे संदेश प्रसारित करने के लिये कहा है जो लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और त्योहारों के मौसम में एहतियात बरतने के लिये प्रोत्साहित करें। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक खुराक देने का मील का पत्थर हासिल कर लिया है, लेकिन विशेष रूप से त्योहारों के दौरान सतर्क रहना महत्वपूर्ण है, जिन्हें अत्यधिक सावधानी के साथ मनाया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि मीडिया लोगों को कोविड-19 मानदंडों का पालन करने की आवश्यकता के बारे में सूचित करने में सबसे आगे रहा है।

शनिवार को जारी परामर्श में कहा गया है, ''आने वाले त्योहारों के संदर्भ में, निजी सेटेलाइट टीवी चैनलों को ऐसे संदेश और अन्य सामग्री प्रसारित करने की सलाह दी जाती है, जो लोगों को कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने, सावधानी बरतने, सार्वजनिक सभा तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और पाबंदियों का पालन करने के लिये प्रोत्साहित करें।''

परामर्श में कहा गया है, ''जैसा कि आप सभी जानते हैं, केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों से, भारत ने टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया है। टीकाकरण कोविड-19 से निपटने का एक प्रमुख हथियार है, लेकिन जैसाकि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि हमें जोखिम को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार (शारीरिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना आदि) का पालन करते हुए एहतियात बरतते रहना चाहिए ताकि कोविड ​​​​-19 भविष्य में फिर से जोर न पकड़े।''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के 15,906 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,41,75,468 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 1,72,594 हो गई। 561 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 4,54,269 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह