लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में निजी अस्पतालों को 10 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:14 IST

Open in App

जयपुर, दो अप्रैल राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकारी के साथ साथ निजी चिकित्सालयों में भी कोरोना संक्रमितों के लिये बिस्तर आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि राज्य में ऐसे चिकित्सालय जहां 60 या उससे अधिक संख्या में बिस्तर उपलब्ध है, उन्हें 10 फीसदी बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखने होंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसे चिकित्सालयों को आईसीयू में उपलब्ध कुल बिस्तरों की संख्या का दस प्रतिशत कोरोना मरीजों के लिए आरिक्षत रखने के लिए कहा गया है और इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का उपचार विभाग द्वारा सितंबर 2020 में जारी निर्धारित दरों की अधिसूचना के अनुसार ही किया जाए।

शर्मा ने बताया कि कोरोना मरीजों को प्रदेश के सरकारी व निजी चिकित्सालयों में तय दरों पर उचित सुविधा मिल सके इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

निजी चिकित्सालयों में दस प्रतिशत बिस्तर आरक्षित रखने के सबंध में शुक्रवार को निर्देश जारी किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू