लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भजन बजाने का निर्देश भारी विरोध के बाद वापस

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:46 IST

Open in App

चंडीगढ़,10 दिसंबर प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी की आवाज दबाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भजन बजाने के एक निर्देश को भारी विरोध के बाद ‘‘लेखन त्रुटि’’ बताते हुए, वापस ले लिया गया।

विशेष सुरक्षा इकाई के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को, ‘‘ मुख्यमंत्री के दौरे पर सुरक्षा इंतजाम’’ के संबंध में एक पत्र जारी किया था।

पंजाबी में लिखे पत्र में कहा गया कि विभिन्न संगठन मुख्यमंत्री के दौरे पर नारेबाजी करते हैं, ‘‘ इसलिए, जब भी पंजाब के मुख्यमंत्री आपके जिले में किसी कार्यक्रम के लिए आएं और अन्य संगठन प्रदर्शन करें, तो डीजे लगाकर उसमें गुरबानी शबद या धार्मिक गीत चलाए जाएं..ताकि नारेबाजी सुनाई ना दे।’’

इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने सरकार पर निशाना साधा और इस आदेश को ‘‘बेहद शर्मनाक’’ करार दिया। उन्होंने यह आदेश ट्विटर पर साझा भी किया।

चीमा ने बृस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘ चरणजीत चन्नी आप कितने डरे हुए हैं? प्रदर्शन कर रही यूनियन की आवाज दबाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाना, आपका डर दिखाता है। आप उनका सामना करने या उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। आप, बस अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे लोगों के हमदर्द होने का नाटक करते हैं। यह बेहद शर्मनाक है।’’

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ यह सच नहीं हो सकता। यह बेअदबी और लोकतंत्र का मखौल है।’’

आदेश का भारी विरोध होने के बाद आईजी कार्यालय ने बृहस्पतिवार रात एक और आदेश जारी किया और कहा, ‘‘ पूर्व पत्र को लेखन त्रुटि के कारण वापस ले लिया गया है।’’

संशोधित पत्र में कहा गया, ‘‘ सूचित किया जाता है कि जब पंजाब के मुख्यमंत्री आम जनता की दलीलें सुन रहे हों, तो ‘लाउडस्पीकर’ की आवाज कम कर दी जाए ताकि उन्हें जनता की बात सुनने में कोई असुविधा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह