लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ माध्यमिक, इंटरमीडिएट स्कूलों को खोलने के निर्देश

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:22 IST

Open in App

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक और इंटरमीडिएट) को 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ खोलने और उच्च शिक्षण संस्थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने 'भाषा' को बताया, ''माध्यमिक और इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थाओं के छात्र 15 अगस्त को अपने-अपने स्कूल, कालेजों में स्वंतत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 अगस्त से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ होगा।''

इससे पहले सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए। माध्यमिक और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया पांच अगस्त से प्रारंभ कर दी जानी चाहिए।

माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाया जाना उचित होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में पहले से ही सभी जरूरी तैयारी कर ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं