लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सचिवालय एवं सरकारी दफ्तरों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:17 IST

Open in App

रांची, तीन दिसंबर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सचिवालय, पुलिस मुख्यालय तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के सरकारी कार्यालयों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश दिये हैं।

सुखदेव सिंह ने ‘राज्य तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति’ की हाल में हुई बैठक में इस आशय के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने राज्य सरकार के मुख्यालय प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, पुलिस मुख्यालय सहित जिला एवं प्रखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में तम्बाकू मुक्त क्षेत्र वाले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने उद्योग विभाग के निदेशक को निर्देश दिया कि निजी क्षेत्र की कम्पनियों के मुख्य द्वार एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी तम्बाकू मुक्त क्षेत्र व गैर धूम्रपान क्षेत्र के बोर्ड प्रदर्शित किये जायें।

मुख्य सचिव ने बच्चों एवं किशोरों को तम्बाकू सेवन से दूर रखने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में स्थित तम्बाकू उत्पाद दुकानों को तुरंत हटाये जाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में राज्य में प्रतिबंधित पान मसाला एवं अवैध तम्बाकू के आवागमन को रोकने हेतु सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को ‘चेक पोस्ट’ पर लगातार निगरानी करने एवं अन्य प्रवेश स्थानों पर भी सख्ती करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव ने पंचायत स्तर तक तम्बाकू नियंत्रण की गतिविधियों को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव को जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों को पत्र भेजकर ग्राम सभा की प्रत्येक बैठक में तम्बाकू नियंत्रण पर चर्चा करने का निर्देश दिया।

प्रतिबंधित पान मसाला एवं अवैध तम्बाकू विक्रेताओं के खिलाफ सघन अभियान चलाने तथा सरकारी नौकरी करने वालों से तम्बाकू सेवन नहीं करने का शपथ पत्र लेने का भी निर्देश दिया गया है।

राज्य तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की चौथी बैठक में ये निर्णय लिये गये।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रतिबंधित पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन पर रोक के आदेश के साथ ही विभिन्न कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ