लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकार से अनुबंधित डॉक्टरों को तुंरत ड्यूटी पर आने के निर्देश

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 अप्रैल गुजरात के कोविड-19 अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के मद्देजर सरकारी अनुबद्ध के सभी एमबीबीएस स्नातकों को तुरंत ड्यूटी पर आने को कहा गया है।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहारे द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य सरकार महामारी बीमारी अधिनियम के तहत उन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो ‘ अनिवार्य कोविड-19 ड्यूटी पर आने’ में असफल होंगे।

अधिसूचना के मुताबिक कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है।

आदेश में कहा गया हालांकि, राज्य सरकार द्वारा तैयार आधारभूत अवसंरचना के मुकाबले कोविड-19 मरीजों का इलाज करने के लिए मानव बल की भारी कमी है।

शिवहरे ने कहा, ‘‘ अभूतपूर्व तरीके से कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य सरकार को तुरंत डॉक्टरों की सेवा की जरूरत है।’’

आदेश में कहा गया, ‘‘ अनुबंध के करीब एक हजार डॉक्टर जिन्हें पहले ही द्वितीय श्रेणी के चिकित्सा अधिकारी के तौर पर नियुक्ति दी जा चुकी है, उन्हें तुंरत ड्यूटी पर आने की जरूरत है।’’

शिवहरे ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ महामारी बीमारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करें जो ड्यूटी पर नहीं आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग