लाइव न्यूज़ :

घर से काम कर रहे दिल्ली सरकार के अधिकारियों को व्हाट्सऐप पर उपलब्ध रहने का निर्देश

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:26 IST

Open in App

(इंट्रो में शब्दों में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली सरकार ने घर से काम कर रहे अपने अधिकारियों को फोन और व्हाट्सऐप पर उपलब्ध रहने तथा बिना पूर्व अनुमति के शहर से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार ने गैर-अनिवार्य सेवाएं देने वाले 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है, जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है, ''घर के काम करने की अनुमति पा चुके अधिकारी जरूरत के समय फोन, व्हाट्सऐप और ई-मेल पर उपलब्ध रहें। घर से काम कर रहे किसी भी अधिकारी को जरूरत पड़ने पर कार्यालय बुलाया जा सकता है।''

आदेश में यह भी कहा गया है कि घर से काम कर रहे अधिकारी संबंधित प्राधिकरण की लिखित पूर्वानुमति के बिना शहर से बाहर न जाएं और आकस्मिक परिस्थितियों में बाहर जाने से पहले संबंधित अधिकारी को सूचित करें।

विभागों ने कहा, ''यह व्यवस्था 31 दिसंबर अथवा अगले आदेश तक बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो