लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के मामले घटने के बाद दिल्ली के दो विशेष कोविड-19 केंद्रों को बंद करने का निर्देश

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट के मद्देनजर शहर में दो विशेष और अस्थायी कोविड-19 देखभाल केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

दिल्ली छावनी इलाके में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल का प्रबंधन डीआरडीओ तथा दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का प्रबंधन आईटीबीपी के जिम्मे है।

गृह मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) से उसके द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने को कहा है और सैन्य बल चिकित्सा सेवा (एएफएमसी) को इस केंद्र से अपने स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने का निर्देश दिया है। आईटीबीपी को भी ‘‘तुरंत प्रभाव से’’ छतरपुर के कोविड देखभाल के लिए इसी तरह का निर्देश दिया गया है।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा। जो मरीज भर्ती हैं उन्हें ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी और नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे।

पिछले साल जून-जुलाई में दो अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, एएफएमसी, आईटीबीपी और डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ इस महीने समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट के साथ ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण दोनों केंद्रों को बंद करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 128 नए मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। वहीं संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत है और 1041 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आईटीबीपी संचालित केंद्र में काम कर रहे विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के स्वास्थ्यकर्मियों को अब उन्हें संबंधित स्थानों पर भेज देना चाहिए क्योंकि महामारी के दौरान विशेष व्यवस्था के तहत उन्हें यहां लाया गया था।

छतरपुर के कोविड-19 देखभाल केंद्र को 10,000 ज्यादा बेड के साथ सबसे बड़ा केंद्र बताया गया था। फिलहाल यहां सघन चिकित्सा कक्ष में एक भी मरीज नहीं है जबकि वार्ड में 60 संक्रमित मरीज हैं। राधा स्वामी व्यास के परिसर में स्थित इस केंद्र में अब तक 12,000 से ज्यादा मरीजों का उपचार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए