लाइव न्यूज़ :

नाहरगढ़ किले के वन क्षेत्र में संचालित रेस्तराओं को एक दिसंबर से बंद करने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान सरकार को एक दिसंबर से नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य/किले के अधिसूचित क्षेत्र में संचालित सभी रेस्तरां को बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि केंद्र की अनुमति के बिना किसी भी गैर वन गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि रेस्तरां, प्रकाश और संगीत कार्यक्रम गैर वन गतिविधियां हैं और वन्यजीव अधिनियम के तहत तय वस्तुओं के अंतर्गत नहीं आती हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘हम नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य/किले के अधिसूचित वन क्षेत्र में संचालित हो रही सभी रेस्तरां को एक दिसंबर, 2021 से बंद करने का निर्देश देते हैं। इस क्षेत्र से संबंधित सीमा के किसी विवाद को वन विभाग और कलेक्टर जयपुर द्वारा सत्यापित किया जाए।’’

एनजीटी ने वन विभाग को वाहनों की संख्या और पार्किंग के स्थानों का भी नियमन करने का निर्देश दिया है।

प्राधिकरण राजस्थान के मूल निवासी राजेंद्र तिवारी द्वारा राजस्थान में जयपुर के समीप नाहरगढ़ किले समेत नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में हो रही गैर वन गतिविधियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल