लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लखनपुर से प्रवेश करने वाले यात्रियों की जांच करने का निर्देश

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:30 IST

Open in App

जम्मू, दो अप्रैल जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि पंजाब की सीमा पर स्थित लखनपुर से केंद्रशासित प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्रियों की उचित जांच सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने यह कदम पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच उठाया है। शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस से संक्रमण के 517 नए मामले सामने आए।

कठुआ के जिला अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल यादव द्वारा जारी आदेश में कोविड के मामलों में वृद्धि और आगामी नवरात्रि के त्योहार और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद को इसके लिए वजह बताया गया है।

कठुआ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि कोविड की जांच के लिए सभी यात्रियों के नमूने लिए जाएं और इसके लिए पर्याप्त कर्मचारी लखनपुर में तैनात किए जाएं।

यादव ने कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?