लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के मद्देनजर सोनीपत में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:40 IST

Open in App

सोनीपत, 25 नवंबर भारतीय किसान यूनियन सहित विभिन्न किसान संगठनों की दिल्ली चलो घोषणा के मद्देनजर सोनीपत के जिला उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को तैयार रहने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने इसी कड़ी में सेवली स्थित आईएफसीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर को अस्थाई कारागार बनाने के आदेश जारी किए हैं।

पूनिया ने इमारत के मालिक को नायब तहसीलदार राई को इमारत का कब्जा देने की आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन की वजह से जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 को अवरूद्ध होने नहीं दिया जाएगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों के दिल्ली कूच की घोषणा के दृष्टिगत लघु सचिवालय में बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेटों व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में पूर्ण निगरानी रखें और अपने क्षेत्र में किसानों व लोगों को समझायें कि वे किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न करें।

इसके साथ ही सोनीपत में धारा-144 भी लागू कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह