लाइव न्यूज़ :

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, गहलोत का अधिकारियों को आकलन करने के निर्देश

By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:01 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च बीते दो दिन से अंधड़, ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश से राजस्थान के अनेक हिस्सों में पकी फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से इस नुकसान का आकलन करने को कहा है ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके।

गहलोत ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़, तूफान आदि से हुए नुकसान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी (आकलन) कराकर लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

प्रमुख सचिव राजस्व आनंद कुमार ने बैठक में बताया कि जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, झुन्झुनूं, जोधपुर सहित अन्य जिलों में हुए नुकसान की शुरुआती सूचना मिली है। इनके साथ ही सभी जिला कलक्टरों को विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही सूचना प्राप्त होगी मुआवजे के वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य में बीते दो दिन से अनेक इलाके तेज अंधड़, ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में कहीं कहीं गेहूं व चने की फसलों को नुकसान की सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे