लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय छात्रावासों के आकस्मिक निरीक्षण का निर्देश

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:39 IST

Open in App

रायपुर, 27 सितंबर छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के एक छात्रावास में एक लड़की के साथ कथित बलात्कार और पांच अन्य छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी छात्रावासों के आकस्मिक निरीक्षण का निर्देश दिया है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के छात्रावास में हुई घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों के अंतर्गत सभी छात्रावासों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को शासकीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारी छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर छात्रावास में संचालित गतिविधियों से संबंधित फीडबैक लेकर रिपोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि निरीक्षण में यदि शासकीय छात्रावासों में कार्यरत किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करते हुए पाया जाता है या अनैतिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को जशपुर जिले में स्थित दिव्यांग छात्रावास में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित बलात्कार और पांच अन्य बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिली थी। छेड़छाड़ की शिकार लड़कियों की आयु 14 से 16 वर्ष के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 24 तारीख को केंद्र की देखरेख करने वाले व्यक्ति और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने कहा कि जशपुर के जिलाधिकारी ने उस केंद्र के अधीक्षक संजय राम को निलंबित कर दिया है तथा प्रशिक्षण केंद्र का ठीक से निरीक्षण नहीं करने और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने में विफल रहने के कारण जिला परियोजना समन्वयक विनोद पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा