लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री के गृह जिले में पुलिस चौकी स्‍थापित करने के निर्देश

By भाषा | Updated: February 9, 2021 14:48 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जिले गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा इलाके में सिक्टौर-बालापार रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को एक सरकारी बयान में बताया कि गोरखपुर में थाना चिलुआताल अंतर्गत सोनबरसा क्षेत्र में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिक्टौर बालापार की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

अवस्‍थी के मुताबिक यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अवस्थी ने बताया कि इस पुलिस चौकी में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से जारी किये जायेगें, इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि गोरखपुर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का गृह जिला है और वह वहां के प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र