लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक की आपूर्ति शीघ्र कराएं जाने के निर्देश

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:20 IST

Open in App

जयपुर, तीन मई राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कोरोना संक्रमण से उपजी विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य में ऑक्सीजन की आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ऑक्सीजन सांद्रक की आपूर्ति शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

आर्य सोमवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रभारी अधिकारियों के साथ ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन टैंकर्स एवं ऑक्सीजन वितरण की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि हमें कोरोना संक्रमित मरीजों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि इसमें ऑक्सीजन की जरूरत सबसे गंभीर विषय है, जिसकी सहज उपलब्धता के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सांद्रक की खरीद के लिए विभिन्न फर्मों को आदेशित कर उनसे जितना संभव हो सके उतना जल्दी डिलीवरी लें।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर होने वाली खरीद और भामाशाह के सहयोग से मिल रहे ऑक्सीजन सांद्रक एवं टैंकर्स की एकीकृत एवं अद्यतन सूची तैयार रखें।

खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 मई तक लगभग 11 हजार ऑक्सीजन सांद्रक डिलीवर हो जाएंगे। राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 10 लीटर क्षमता के 450 सांद्रक सात मई तक एवं 250 सांद्रक 10 मई तक मिल जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र