लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में डेंगू की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच के निर्देश

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:24 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मौसमी बीमारियों और डेंगू की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में टेस्टिंग किट और दवाओं की उपलब्धता, प्रभावित क्षेत्रों में 'घर-घर जाकर सर्वेक्षण’ , लार्वा मारने वाली दवा का छिड़काव, और आईईसी गतिविधियां के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या अधिक होने पर संबंधित क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में आवश्यकता के अनुसार बिस्तर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जांच बढ़ाने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन इससे घबराएं नहीं, क्योंकि जितनी ज्यादा जांच होगी उतनी ही जल्दी मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सकेगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते विभाग को पूरी तरह 'अलर्ट मोड' पर रहना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना बचाव की दूसरी खुराक भी लगाई जा चुकी हैं लेकिन यह आंकड़ा पर्याप्त नहीं है। उनका कहना था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और विशेषज्ञों के अनुसार दोनों खुराक लगवाकर ही हम कोरोना से लड़ने की प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 82.5 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली और 46.8 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड रोधी टीके के बाद लोगों में बनी एंटीबॉडी को जांचने के लिए राज्य के 14 जिलों का चयन कर 'सीरो संर्विलांस' किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल