लाइव न्यूज़ :

‘कुत्ता’टिप्पणी पर वी के सिंह के खिलाफ शिकायत पर अदालत ने लिया संज्ञान, बयान दर्ज कराने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 27, 2018 22:28 IST

वी. के. सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि यदि कोई कुत्ते को पत्थर मार दे तो इसके लिए सरकार पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।

Open in App

एक अदालत ने तीन साल पहले हरियाणा में दो दलित बच्चों को जला देने की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की 'कुत्ता' संबंधी कथित टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका के समर्थन में शिकायतकर्ता को अपने साक्ष्य दर्ज कराने का आदेश दिया। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने पेशे से वकील शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश गौतम की शिकायत मंजूर करते हुए उन्हें अपना सबूत रिकार्ड कराने का आदेश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख निर्धारित की ।

अदालत ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने भारतीय साक्ष्य कानून की धारा 65 बी के तहत अन्य दस्तावेजों के साथ प्रमाण दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के साक्ष्य 14 जनवरी 2019 को पेश किये जाएं।’’ 

अदालत ने यह आदेश उस याचिका पर दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि विदेश राज्य मंत्री सिंह ने फरीदाबाद में दो बच्चों की हत्या पर 21 अक्टूबर 2015 की अपनी टिप्पणी से दलित समुदाय की भावनाओं को आहत किया।

वी. के. सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि यदि कोई कुत्ते को पत्थर मार दे तो इसके लिए सरकार पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।

पूर्व में अदालत ने गौतम को मुद्दे पर फिर से अर्जी दाखिल करने के लिए अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद वकील ने फिर से शिकायत दर्ज करायी जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई।

शुरूआत में मजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दी गयी जिन्होंने सात दिसंबर 2015 को इसे खारिज करते हुए कहा था कि मंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं बनता।पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि सिंह की कथित टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला नहीं बनता।

इसके बाद निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए गौतम ने पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह