लाइव न्यूज़ :

नंदप्रयाग-घाट मार्ग के संबंध में मुख्यमंत्री रावत के जल्द कार्यवाही के निर्देश

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:00 IST

Open in App

देहरादून, 11 जनवरी उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदप्रयाग—घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से आंदोलनरत जनता की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्यवाही के आदेश दिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में आवश्यक परीक्षण करते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र की ग्राम सभाओं के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर दवाब बनाने के लिए चमोली जिले के घाट विकास खण्ड के हजारों लोगों ने कल रविवार को 19 किलोमीटर लंबी घाट-नंदप्रयाग सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया था जिसे हटाने में प्रशासन को जबरदस्त पसीना बहाना पडा था ।

पिछले पांच दिसंबर से नंदप्रयाग से घाट के बीच सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर घाट व्यापार संघ एवं टैक्सी यूनियन लोगों के सहयोग से आंदोलन चला रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश के मुखिया की दो-दो बार खुले मंच से इस सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा के तीन साल बाद भी उस पर कोई अमल नहीं हो रहा है ।

नंदा राजजात यात्रा का प्रमुख केन्द्र के साथ ही प्रत्येक वर्ष भादों मास में आयोजित होने वाली श्री नंदा लोकजात यात्रा भी घाट क्षेत्र के नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से होती है जिस कारण प्रतिवर्ष तीर्थयात्रियों का आवागमन लगा रहता है । लेकिन उचित यातायात सुविधा के अभाव में स्थानीय निवासियों के साथ ही यहां आने वाले देवी भक्तों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

कुल 55 ग्राम पंचायतों वाले घाट ब्लाक मुख्यालय तक 1962 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन तब से इस में अधिक कुछ नहीं हुआ बल्कि दशकों से भूस्खलन, बाढ़, सड़क कटाव सहित तमाम अन्य दिक्कतों के चलते इस सड़क की स्थिति बद से बद्तर हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया