लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से दो अगस्त तक मिल सकते हैं निर्देश : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार में एक हफ्ते का वक्त नहीं लगेगा और इस बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से निर्देश कल यानी दो अगस्त तक मिलने की उम्मीद है।

यहां अधिकारियों के साथ एक बैठक से पहले बोम्मई ने संवाददाताओं से बात की और कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार में हफ्तेभर का समय नहीं लगेगा।

यह पूछे जाने पर कि मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने में क्या एक सप्ताह का वक्त लगेगा, बोम्मई ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि निर्देश आज या कल मिल जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री पद से बी एस येदियुरप्पा के 26 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

बाढ़ राहत कदमों के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह