लाइव न्यूज़ :

न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल से प्रधानमंत्री की तस्वीर, नारा हटाने का एनआईसी को निर्देश

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के आधिकारिक ई-मेल में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ-साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर संलग्न होने पर कथित विवाद को खत्म करने के लिए एनआईसी को उन्हें हटाने और शीर्ष अदालत की तस्वीर लगाने को कहा है।

शीर्ष अदालत के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नारा और तस्वीर अनजाने में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा डाली गई थी। एनआईसी शीर्ष अदालत को ई-मेल सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अनजाने में हुई गलती पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘कल देर शाम सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के ध्यान में लाया गया कि शीर्ष अदालत के आधिकारिक ई-मेल में नीचे की तरफ एक छवि है, जिसका न्यायपालिका के कामकाज से कोई संबंध नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से आने वाले ई-मेल से उस छवि को हटाने का निर्देश दिया गया था, जिसे एनआईसी ने उन्हें शीर्ष अदालत की तस्वीर के साथ बदल दिया है। एक अधिकारी ने ई-मेल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें नारे और प्रधानमंत्री की तस्वीर के बजाय अदालत की तस्वीर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे