लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस कार्यक्रमों को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दें मोदी : चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने हरियाणा और असम में क्रिसमस के कार्यक्रमों में उपद्रवियों द्वारा बाधा डालने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को उपदेश देने के बजाए भाजप सरकारों को इन घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने का निर्देश देना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने लोगों से ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करने का आह्वान किया, उस दिन उपद्रवियों ने हरियाणा के एक निजी स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम को बाधित किया।

चिदंबरम ने कहा, “कौन हैं ये उपद्रवी? रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। अगले दिन, असम में एक चर्च में प्रार्थना बाधित की गई।”

उन्होंने कहा, “उपदेश देने के बजाय, प्रधानमंत्री को हरियाणा और असम की भाजपा सरकारों को उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने का निर्देश देना चाहिए।’

चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को हिंदुत्व ब्रिगेड को ईसा मसीह की शिक्षाओं को पढ़ने का उपदेश देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो