लाइव न्यूज़ :

संस्थान शुल्क के बारे में निर्णय कर सकते हैं, लेकिन मुनाफाखोरी न हो: न्यायालय

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि गैर सहायता प्राप्त व्यावसायिक संस्थानों को शुल्क वसूलने के बारे में फैसला करने का अधिकार है, लेकिन शर्त यह है कि इसका परिणाम मुनाफाखोरी के रूप में नहीं निकलना चाहिए।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए संस्थानों के शुल्क तय करने का अधिकार नियमन से जुड़ा विषय है।

पीठ की यह टिप्पणी केरल के निजी स्व-वित्तीय मदद वाले मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति द्वारा शुल्क तय किए जाने से संबंधित अपीलों पर आई।

शीर्ष अदालत ने कहा कि गैर सहायता प्राप्त संस्थानों को शुल्क तय करने की स्वायत्तता है, लेकिन शर्त यह है कि इसका परिणाम मुनाफाखोरी के रूप में नहीं निकलना चाहिए।

इसने कहा, ‘‘शुल्क नियमन समिति के अधिकार क्षेत्र में है जो सुनिश्चित करेगी कि शुल्क वाजिब और गैर-शोषणकारी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos