लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोविड-19 और अन्य बीमारियों के अनुसंधान के लिए संस्थान स्थापित होगा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:01 IST

Open in App

भोपाल, 19 जून मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड-19 और अन्य संक्रामक रोगों के अनुसंधान के लिए राज्य स्तरीय संस्थान स्थापित करने का निर्णय किया है ।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी और अन्य संक्रामक रोगों पर शोध के लिये भोपाल में राज्य स्तरीय जन स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की योजना बनाई है।’’

सारंग ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी इस योजना पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जतायी है ।

उन्होंने बताया, ‘‘इस संस्थान के माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा।’’

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं में कैंसर का पता लगाने के लिए राज्य स्तरीय गुलाबी अभियान चलाने का भी निर्णय किया है ।

सारंग ने कहा, ‘‘यह देखा गया है कि महिलाएं पारिवारिक और सामाजिक कारणों से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खुलासा नहीं करती हैं। हमने शहर, कस्बा और पंचायत स्तर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए गुलाबी अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत जल्द ही राज्य में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।’’

मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ब्लैक फंगस को शुरुआती चरण में ही रोकने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीफंगल दवा एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव