लाइव न्यूज़ :

कार से टक्कर मारकर घायल किए शख्स को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ियों में फेंका

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:12 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), नौ दिसंबर हरियाणा के जींद जिले में एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों के दबाव में चालक ने घायल को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी कार में बैठाया लेकिन रास्ते में उसे कथित रूप से झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

रामनगर निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई सुनील के साथ बाइक से जा रहा था, तभी रोहतक रोड बाईपास के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें उसका भाई सुनील जख्मी हो गया।

उसने बताया कि चालक उसके घायल भाई सुनील को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए अपनी कार में ले गया, लेकिन कार चालक जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय गांव अशरफगढ़ के निकट झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने किसी घायल के झाड़ियों में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिन्होंने सुनील को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया।

शहर थाना के जांच अधिकारी सोनू ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

इस बीच एक अन्य घटना में जिले के गांव मांडी कलां में गैस एजेंसी की पिकअप गाड़ी ने दादा-पोते को टक्कर मार दी, जिसमें पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

अलेवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मसिंह (60) अपने ढ़ाई वर्षीय पोते अंशु को गोद में लेकर सड़क किनारे चल रहे थे, तभी पीछे से गैस एजेंसी की पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे अंशु नीचे गिर गया और गाड़ी उसे रौंदती हुई निकल गई जबकि कर्मसिंह घायल हो गए। घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर