लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर के आरोपियों को समन के बजाय सम्मानपूर्वक फूलों का गुलदस्ता दे रही सरकार :अखिलेश

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:28 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा 'मोनू' को समन भेजने के बजाय 'फूलों का गुलदस्ता' दे रही है।’’

अखिलेश की यह टिप्पणी अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के शनिवार को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के कुछ घंटों बाद आई है। आशीष मिश्रा को शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुयें। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने दूसरा नोटिस जारी कर उन्हें शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक पेश होने को कहा।

अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, " जिस तरह से पहले किसानों को कुचला गया, अब कानून को कुचलने की तैयारी चल रही है। आपने देखा होगा कि कैसे एक वाहन ने किसानों को कुचल दिया, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। दोषी व्यक्ति अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। उन्हें समन देने के बजाय, फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा है। समन केवल नाम में है, वास्तव में 'सम्मान' दिया जाता है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) और प्रशासन सहित अधिकारियों को घटना के बारे में पता होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद किसानों की मृत्यु हो गई।

उत्तर प्रदेश सरकार पर घटना में शामिल दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को इस्तीफा देना चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "राज्यमंत्री ने कहा था कि वह एक सांसद, विधायक थे, लेकिन वह कुछ और भी थे, और वह किसानों को धमका रहे थे। सरकार का दावा है कि यह एक 'दमदार' सरकार है। क्या सरकार सिर्फ ताकतवरों के लिए है, किसानों के लिए नहीं। आने वाले समय में भाजपा का सफाया हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति के परिवार के लोग न्याय चाहते हैं, और दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘देश का कानून जीप के टायरों के नीचे कुचला जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई के मुद्दे को जानती है, इसलिए उसपर चर्चा नहीं करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों