लाइव न्यूज़ :

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:27 IST

Open in App

लखनऊ, 26 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के भाजपा के इरादे पर निशाना साधते हुए कहा कि आंकड़ों से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।

यादव ने रविवार को एक बयान में कहा ,‘‘ भाजपा की खराब नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं। मगर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का अब तक कोई संकेत नहीं दिखा है। ’’

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, "कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे। अब इशारे में भी वह उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अब विपक्ष को बदनाम करने और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा ,‘‘ समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त है। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है। भाजपा नेतृत्व अब बिना सरकारी तंत्र के आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। जनता उसे जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।’’

यादव ने कहा ,‘‘ भाजपा ने अपने कार्यकाल का पूरा समय केवल जबानी जमाखर्च और जुमलों से लोगों की बहकाने में ही बिताया है। जो भी काम हुए वे समाजवादी सरकार के शासनकाल में हुए। जो काम जहां रूक गया था वहां आज भी अधूरा पड़ा है। जनता को विश्वास है कि समाजवादी सरकार आने पर ही उसका भला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल