लाइव न्यूज़ :

खोखली बयानबाजी के बजाय केंद्र के लिए सक्षम माहौल बनाएं: सज्जाद लोन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:45 IST

Open in App

श्रीनगर, एक नवंबर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों से केंद्र के लिए एक “उपयुक्त माहौल” बनाने के लिए कहा और कश्मीर के लोगों की कीमत पर “टकराव का एक नया दौर शुरू करने” की चाह रखने वाले लोगों की निंदा की।

लोन ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की लूट-खसोट की राजनीति में शामिल नहीं होगी और केंद्र के साथ वैचारिक मतभेद को जम्मू-कश्मीर के हितों के और क्षरण के लिए प्रेरक और इसके लोगों के पुन: सशक्तिकरण की दिशा में एक बाधा नहीं बनने देगी।

उनकी टिप्पणी पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक मामलों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए अपनी केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाने के बाद आई है।

लोन ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को विवाद, संघर्ष और कश्मीरियों के दर्द में अपने लिये अवसर नजर आता है। उन्होंने उनसे अपनी “खोखली बयानबाजी” को बंद करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर विरोधाभास है कि जो दल या नेता टकराव की तलाश में पीड़ितों को खोज रहे हैं, वे पूर्व में कश्मीरियों को पीड़ित बना अतीत के विजेता रहे हैं।

उन्होंने कहा,“पीपल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) केंद्र सरकार के साथ वैचारिक मतभेद को, क्षरण के लिए उत्प्रेरक और जम्मू-कश्मीर के लोगों के पुन: सशक्तिकरण की दिशा में बाधा नहीं बनने देगी।

उन्होंने अन्य दलों से भी ऐसा ही रुख अपनाने का अनुरोध करते हुए कहा, “हमारी पार्टी के नेतृत्व की अंतरात्मा हमें निर्दोष कश्मीरियों को और अधिक नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देती है। हम गरीब कश्मीरी बच्चों के पीड़ित होने को लेकर भड़काऊ राजनीति नहीं करेंगे। एक आम कश्मीरी को पीड़ित होने से बचाने के लिए हमसे यथासंभव जो कुछ बन पड़ेगा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए