लाइव न्यूज़ :

कोविड से लड़ने के बजाय आपस में लड़ रहे हैं पंजाब में कांग्रेस के नेता: आप

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जून पंजाब के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता कोविड से जंग के बजाय आपस में ‘लड़’ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो पंजाब का कोई भविष्य सुनिश्चित कर सकती है और न ही राज्य में उसका कोई भविष्य है।

कांग्रेस ने पार्टी की पंजाब इकाई में अंतर्कलह के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति बनायी हैं । राज्य के कांग्रेस विधायक एवं मंत्री राज्यसभा सदस्य की अगुवाई वाली इस समिति से दिल्ली में सोमवार से मिल रहे हैं।

चड्ढा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ कैप्टन की अगुवाई वाली सरकार कोविड-19 से नहीं लड़ रही है। वे (कांग्रेस नेता) आपस में ही एक दूसरे से लड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि आपस में एक दूसरे के साथ लड़कर कांग्रेस पंजाब में अब पूरी तरह खत्म हो गयी है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पंजाब को ‘छोड़कर’ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

आप नेता ने आरोप लगाया , ‘‘ पंजाब में कांग्रेस वेंटीलेटर पर है और उसे किसी भी दवा से बचाया नहीं जा सकता।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘ विधानसभा चुनाव के महज आठ महीने पहले राज्य सरकार ने विद्युत दर में महज प्रति यूनिट 25 से 50 पैसे की कमी की घोषणा करके लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित