जेएनयू का नाम बदलने के बजाय स्वामी विवेकानंद के नाम से इससे भी बेहतर विवि बनाए सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:37 IST2020-11-17T22:37:29+5:302020-11-17T22:37:29+5:30

Instead of changing the name of JNU, the government made even better university under the name of Swami Vivekananda: Congress | जेएनयू का नाम बदलने के बजाय स्वामी विवेकानंद के नाम से इससे भी बेहतर विवि बनाए सरकार: कांग्रेस

जेएनयू का नाम बदलने के बजाय स्वामी विवेकानंद के नाम से इससे भी बेहतर विवि बनाए सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्वालय (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने से जुड़ी एक भाजपा नेता की मांग पर मंगलवार को कहा कि इस संस्थान का नाम बदलने के बजाय स्वामी विवेकानंद के नाम पर दिल्ली में इससे भी बेहतर विश्वविद्यालय बनाना चाहिए।

भाजपा महासचिव सीटी रवि ने जेएनयू का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने की मांग की है।

उनकी इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नाम बदलने की राजनीति में हम कभी भी विश्वास नहीं रखते हैं और एक व्यक्ति का नाम बदल कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर रखने से मैं समझता हूं कि कोई व्यक्ति छोटा नहीं होता है और कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी एक विश्वविद्यालय का नाम बदलकर आप कोई विकास का काम तो नहीं कर रहे हैं। विवेकानंद जी का हम सब सम्मान करते हैं। मैं खुद बचपन से उनका बहुत बड़ा अनुयायी रहा हूं। उनके नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाएं, जेएनयू से बेहतर बनाएं, वो होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Instead of changing the name of JNU, the government made even better university under the name of Swami Vivekananda: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे