लाइव न्यूज़ :

वर्षगांठ मनाने के बजाय देशवासियों से माफी मांगे केंद्र सरकार : पायलट

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:07 IST

Open in App

जयपुर, 31 मई पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपने सात साल का कार्यकाल पूरा होने की वर्षगांठ मनाने के बजाय देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वह संकट के समय पूरी तरह विफल रही है।

पायलट ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं और हमें लगता है कि वर्षगांठ मनाने के बजाय केंद्र सरकार को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।’’

पायलट ने कहा, ‘‘आज देश में जो भयानक दृश्य देखने को मिल रहे हैं, मैं समझता हूं कि किसी भी सभ्य समाज में असंतोष पैदा करने वाले हैं। लाशों के ढेर लग रहे हैं, महामारी फैल रही है और साल डेढ साल से कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे उसमें केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि सरकार वह होती है जो जनता की सेवा करे। आपदा कभी भी आ सकती है कि लेकिन उस आपदा पर प्रतिक्रिया क्या है। किस आत्मीयता किस मानवीयता की भावना से हम उस संकट का सामना करते हैं इस कसौटी पर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।’’

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं, कारखानें, दुकानें व उद्योग सब बंद हैं, अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही और गरीबों को दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही है। उनकी मदद केंद्र सरकार नहीं कर पा रही।

पायलट ने कहा, ‘‘वर्षगांठ मनाने व सुर्खियां बटोरने की जो आप कोशिश कर रहे हैं कि हम गांव में जाएंगे, सेवा करेंगे ...लेकिन इसमें बहुत देरी हो चुकी है आज तो दिन माफी मांगने का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र