लाइव न्यूज़ :

समाधान का हिस्सा बनने की बजाय कुछ लोग ‘सियासी व्यवधान का किस्सा’ गढ़ने में लगे हैं: नकवी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना महामारी की स्थिति के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साध रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय आपदा को "राजनीतिक अवसर" बनाने वाले लोग संकट के समाधान का हिस्सा बनने के बजाय "सियासी व्यवधान का किस्सा" गढ़ने एवं "भय-भ्रम का भौकाल" खड़ा करने में लगे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए सरकार-समाज सभी संवेदनशीलता के संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला अस्पताल में कोरोना सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं आयुक्त, जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से निपटने हेतु किये जा रहे युद्ध स्तर के कार्यों की समीक्षा की।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मौके पर नकवी ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा को राजनीतिक अवसर बनाने वाले लोग संकट के समाधान का हिस्सा बनने के बजाय सियासी व्यवधान का किस्सा गढ़ने एवं भय-भ्रम का भौकाल खड़ा करने में लगे हैं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मोदी सरकार "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।" (सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें) के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों की सेहत-सलामती के लिए काम कर रही है। अप्रत्याशित संकट से देश को उबारना सभी की प्राथमिकता है और हमें विश्वास है कि हम जल्द इस संकट से बाहर निकलेंगे।’’

नकवी ने कहा कि जो लोग पहले दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम पर सवाल उठाते रहे हैं, वही अब “टीकाकरण की प्रक्रिया पर भ्रम” पैदा कर रहे हैं।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक लगभग 18 करोड़ 50 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। देश भर में 73 हजार 600 टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं। लाखों लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है।’’

नकवी ने कहा कि पहले भी कोरोना चुनौतियों के दौरान 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया गया। इसे जारी रखते हुए "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के तहत पुनः 80 करोड़ जरूरतमंदों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं