लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' देखकर आया आइडिया, बेटे के एडमिशन के लिए शख्स बना गरीब

By भारती द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 23:32 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव होलसेल का भी बिजनेस है। साथ ही वो अब तक 20 देशों की यात्रा कर चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: दिल्ली पुलिस ने गौरव गोयल नाम के एक शख्स को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरव पर आरोप है कि अमीर होने के बावजूद भी उसने अपने बेटा का स्कूल में एडमिशन कराने के खुद को गरीब बताया है और इसके लिए गलत दस्तावोजों का सहारा लिया है। दरअसल गौरव ने इकनोमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत अपने बेटे का दाखिला साल 2013 में संस्कृति स्कूल में कराया था। जब स्कूल को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गौरव को जवाहर कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं स्कूल ने उसके बेटे को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। चाणक्यापुरी थाने में गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

स्कूल में दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक गौरव ने अपना पता संजय कैंप बताया है, जो  कि चाणक्यपुरी के पास एक स्लम एरिया है। फर्जी वोटर कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट देने के साथ ही गौरव ने अपनी सालाना आय 67 हजार रुपये बताई। अपने काम के बारे में गौरव ने स्कूल को बताया कि वह एक एमआरआई सेंटर में काम करता है। जबकि वो एक लैब का मालिक है। स्कूल को इस फर्जीवाड़े के बारे तब पता चला जब गौरव ने अपने दूसरे बेटे का भी दाखिला गलत तरीके से कराने की कोशिश की।

बता दें कि ईडब्लूएस कैटेगरी के लिए शिक्षा निदेशालय ड्रॉ करता है। ड्रॉ में चुने गए बच्चों की लिस्ट फिर स्कूल को भेजी जाती है। ईडब्लूएस कोटे के तहत इस कैटेगरी में अप्लाई करने वाले मां-बाप की कमाई सालाना एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी