लाइव न्यूज़ :

‘रसपुतिन’ गीत पर थिरके मेडिकल छात्रों से प्रेरित हो कर केरल पुलिस ने की टीकाकरण की अनूठी अपील

By भाषा | Updated: April 12, 2021 10:48 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 12 अप्रैल यूरो-कैरेबियाई बैंड बोनी एम के 1970 के दशक के गीत ‘रसपुतिन’ पर थिरक रहे केरल त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों के वायरल हुए वीडियो से प्रेरणा लेकर केरल पुलिस ने लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अनूठे अंदाज में अपील की है।

मेडिकल के छात्रों जानकी ओमकुमार और नवीन रजाक का चिकित्साकर्मियों की वर्दी पहनकर थिरकने का 30 सेकंड लंबा वीडियो उनके एक मित्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था । यह वीडियो खासकर उसके बाद तेजी से वायरल हो गया, जब दक्षिणपंथ की ओर झुकाव रखने वाले एक वकील ने नवीज के धर्म का जिक्र करते हुए जानकी के अभिभावकों को कथित तौर पर चेतावनी दी। बहरहाल, दोनों छात्रों ने वकील की टिप्पणी और उनके धर्म को लेकर इसके बाद शुरू हुई बहस को नजरअंदाज किया। कई लोगों ने जानकी और नवीन के प्रति एकजुटता व्यक्त की है।

इस बीच, छात्रों के इस वीडियो से प्रेरणा लेकर केरल पुलिस ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए टीकाकरण मुहिम को लेकर जागरुकता पैदा करने के मकसद से एक मजेदार वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में कोविड-19 टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दो शीशियों को बोनी एम के इस लोकप्रिय गीत पर नाचते दिखाया गया है।

केरल पुलिस ने साथ ही ट्वीट किया, ‘‘निकटतम टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाएं।’’

नवीन के इंटाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए उनके वीडियो को 6.7 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जानकी ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया है। इसे करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर जब नवीन और जानकी के धर्म को लेकर चर्चा शुरू हुई, तो उनके सहपाठियों ने एक अन्य वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कई छात्र ‘रसपुतिन’ पर नाचते दिख रहे हैं, जिसमें नवीन और जानकी भी कुछ सेकंड के लिए नजर आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए