लाइव न्यूज़ :

घूसखोरी को जायज ठहराने का वीडियो प्रसारित होने के बाद दारोगा निलंबित

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:09 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 20 दिसंबर उन्नाव जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें उपनिरीक्षक को कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि ‘‘पुलिस पैसा लेती है तो काम भी करती है।’’

रिश्वत को कथित तौर पर जायज ठहराने वाला वीडियो सामने आने के बाद उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।

बीघापुर पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश त्रिपाठी को यहां एक कार्यक्रम में बनाये गए वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना गया, ‘‘अगर पुलिस पैसे लेती है, तो यह काम भी करती है। किसी और विभाग में जाएं, वे पैसे ले लेंगे लेकिन वे आपका काम नहीं करेंगे।’’

यह वीडियो 29 नवंबर का बताया जा रहा है, जब एक स्थानीय स्कूल में पुलिस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

वीडियो में दारोगा को यह भी कहते सुना गया, ‘‘पुलिस से अच्छा कोई विभाग ही नहीं बना, मास्टर साहब लोगों को देखो, घर में रहकर पढ़ाते हैं। छह महीना घर में रहकर छुट्टियां भी काटते हैं और कहीं कोरोना आ गया तो साल भर स्कूल नहीं जाते हैं।''

उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीघापुर को सौंप दी गई है और उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जांच करके सीओ अपनी रिपोर्ट देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह